वॉशिंगटन:आतंकवाद को खत्म करने को लेकर भारत को अमेरिका का साथ मिल रहा है। पाकिस्तानी नागरिक और पठानकोट आतंकी हमले का मामस्टरमाइंड मसूद अजहर पाकिस्ताम में ही है। जैश एक मोहम्मद के इस आतंकी को अमेरिका वैश्विक आतंकियों की लिस्ट में डालना चाहता है।
संयुक्त राष्ट्र में यूएस ने क्या कहा
- चीन के विरोध के बावजूद संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका ने ये मांग की।
- अमेरिका ने कहा कि मसूद अजहर बुरा आदमी है।
- उसे वैश्विक आतंकी घोषित कर देना चाहिए।
- अमेरिकी पहल को फ्रांस और ब्रिटेन का भी साथ मिला है। लेकिन, चीन ने विरोध किया था।
- अमेरिका ने स्पष्ट कहा है कि हर हाल में आतंकियों को खत्म किया जाएगा।
- आतंक से पूरी दुनिया परेशान है। निर्दोष लोगों की जान ली जा रही है।
चीन पर क्या बोले अमेरिकी रिप्रजेंटेटिव
- अमेरिकी रिप्रजेंटेटिव नोर्ट ने कहा कि उसे प्रतिबंधित सूची में शामिल करने पर समिति से बातचीत हो रही है।
- संयुक्त राष्ट्र के तहत वह सूची गोपनीय है इसलिए मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकती।
- चीन के कदम के बारे में तो आपको चीन की सरकार से ही पूछना पड़ेगा।
- उन्होंने ऐसा क्यों किया। लेकिन निश्चित ही हमारा मानना है कि वह बहुत बुरा व्यक्ति है।