उत्तराखंड : चंपावत में दर्दनाक हादसा,यात्रियों से भरी मैक्स-जीप खाई में गिरी,9 की मौत
February 7, 2018 [Published By] : sanjiv kushwahaचंपावत : उत्तराखंड के चंपावत में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं कुछ लोगों घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर है और मृतकों के शवों को खाई से निकालने का काम कर रही है।
-दरअसल, यचंपावत-राष्ट्रीय राजमार्ग में यात्रियों से भरी मैक्स-जीप खाई में जा गिरी।
-इस हादसे में नौ यात्रियों की मौत हो गई।
-सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। यह घटना स्वांला मंदिर के समीप हुई है।
-बताया जा रहा है कि मैक्स वाहन टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ।
-मरने वालों में अधिकांश पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल, राहत बचाव का कार्य जारी है।