मुंबई (NNI Live) :- जैसे ही फैंस को उनकी इस गुड न्यूज के बारे में पता चला तभी से उनके फैंस उनको बधाइयों दे रहे है। करीना कपूर, अनुष्का शर्मा जैसी ऐक्ट्रेसेस की लिस्ट में अब अमृता राव भी शामिल हो चुकी हैं। अमृता राव को बेबी बंप के साथ एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया।
उनके साथ उनके पति आरजे अनमोल भी थे। ये पहली बार है कि जब कपल माता पिता बनने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अमृता खार स्थित एक क्लिनिक पहुंची थीं तभी उनकी तस्वीर खींची गई थी। अमृता जिंदगी के इस पड़ाव को एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने खुद अभी तक सार्वजनिक रूप से प्रेंग्नेंसी का एलान नहीं किया है।
शादी के बाद अमृता राव काफी लंबे समय से ग्लैमर की दुनिया से गायब है। लेकिन लंबे समय के बाद एक बार फिर से वो लाइम लाइट में है। जिसकी वजह है उनकी प्रेग्रेंसी. अमृता और अनमोल की शादी साल 2016 में करीब 7 साल तक डेट करने के बाद हुई थी। यह शादी काफी गुपचुप तरीके से हुई और इसमें बस घरवाले और कुछ अपने लोग और दोस्त ही शामिल हुए थे।
अमृता ने फिल्म ‘अब के बरस’ से बॉलिवुड में डेब्यू किया था, जो कि साल 2002 में रिलीज हुई थी। हालांकि, अमृता को सबसे अधिक पसंद ‘इश्क-विश्क’ और ‘विवाह’ में किया गया। इन फिल्मों में शाहिद कपूर के साथ अमृता राव की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।
एक्ट्रेस से जुड़े एक करीबी सूत्र मे बताया, ‘वो अपनी लाइफ के इस फेज को जी भरकर जी रही हैं। हालांकि, काफी लोगों को उनकी प्रेग्नेंसी का पता नहीं, लेकिन उनके करीबियों को इस बारे में जानकारी है। वो लॉकडाउन से पहले प्रेग्नेंट हुई थीं। अमृता और अनमोल दोनों अपनी जिंदगी को प्राइवेट रखकर जीना पसंद करते हैं।
Recent Comments