मुंबई (NNI Live) :- सैफ अली खान और करीना कपूर खान इन दिनों अपने घर में आने वाले नए मेहमान को लेकर काफी सुर्खियों में है। तो वही सैफ और करीना के बेटे तैमूर अली खान भी किसी से कम नहीं है, तैमूर भी इंटरनेट सेंसेशन है।
सैफ अली खान और करीना के बेटे तैमूर की फोटो अक्सर सोशल मीडिया में काफी सुर्खियों में बनी रहती है। इस कोरोना काल में तैमूर अली खान कई गतिविधियों में बिजी हैं। कभी तैमूर अपनी बॉलकनी वॉल्स को पेंट करते दिखते है तो कभी क्रिकेट खेलते हुए बिजी दिखे। इसके अलावा तैमूर अपने पिता के साथ गार्डनिंग और ट्रेजर हंट खेलते हुए भी देखे गए थे।
अब सैफ ने तैमूर को लेकर एक दिलचस्प बात बताई है। सैफ ने बताया कि उनका तीन साल का बेटा तैमूर सुपरहिट पौराणिक सीरियल रामायण को काफी पसंद करता है। सैफ ने बताया की तैमूर को लगता है कि वो श्रीराम है। वो रामायण को काफी पसंद करता है। उसे इसके अलावा किंग आर्थर और तलवारों के बारे में सुनना भी पसंद है। करीना और मैं उसे इन सबके बारे में पढ़कर भी सुनाते हैं।
Recent Comments