मुंबई (NNILive ) :- बॉलीवुड डायरेक्टर रोहिट शेट्टी की ज्यादातर फिल्मों में एक्टर अजय देवगन को देखा जाता है। लेकिन फिल्म सिंबा और सूर्यवंशी में रणवीर सिंह की धमाकेदार एक्टिंग के बाद एक बार फिर रोहित शेट्टी की फिल्म में दोबारा रणवीर सिंह नजर आने वाले है। रोहित तीसरी बार रणवीर सिंह संग टीम अप कर रहे हैं। ये एक कॉमेडी फिल्म बताई जा रही है।
रोहित शेट्टी की इस नई फिल्म का नाम सर्कस है। इसमे रणवीर डबल रोल में नजर आने वाले हैं। डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने फिल्म का ऐलान करते हुए एक फोटोशूट करवाया है। जिसमें फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार, एक्टर रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं। ये फिल्म एक कॉमेडी फिल्म होगी जिसमें रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, और जैकलिन फर्नांडिस लीड रोल में होंगे। जबकि साथ ही कॉमेडी स्टार वरुण शर्मा भी नजर आने वाले है। फिल्म के इस मेगा ऐलान के बाद से ही रणवीर सिंह के फैंस बेहद खुश हैं।
BIGGG NEWS… #RanveerSingh and director #RohitShetty team up once again… Film titled #Cirkus… #Rohit‘s take on #TheComedyOfErrors… Costars #PoojaHegde, #JacquelineFernandez and #VarunSharma… Produced-directed by #RohitShetty… Bhushan Kumar and Reliance Ent present. pic.twitter.com/EodlosSard
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 19, 2020
फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल निभाते दिखेंगे। कहा जा रहा है कि ये फिल्म 80 के दशक की सुपरहिट फिल्म अंगूर की रीमेक हैं। इस फिल्म में संजीव कुमार मुख्य भूमिका में थे। जबकि उनके साथ फिल्म में मौसमी चटर्जी, दीप्ति नवल और देवेन वर्मा ने अहम किरदार निभाए थे। खबर है कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। इसे मुंबई में शूट किया जाएगा। साल 2021 की में रिलीज किया जा सकता है।
Recent Comments