मुंबई (NNILive) :-विवादों से पुराना नाता रखने वाले फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट के नाम एक और विवाद जुड़ गया है। खुद को महेश भट्ट के भांजे की पत्नी बताने वाली लवीना लोध ने उन पर काफी आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस लवीना लोध ने एक वीडियो जारी किया जिसमें वो फिल्ममेकर महेश भट्ट पर कई गंभीर आरोप लगाती हुई नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “मुझे महेश भट्ट और उनके परिवार द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। प्लीज सपोर्ट करें।” लवीना के मुताबिक, उनकी शादी महेश भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल से हुई थी। लेकिन जब उन्हें पता चला कि सुमित ड्रग्स और लड़कियां सप्लाई करते हैं तो उन्होंने उनसे तलाक मांग लिया। इसके बाद से महेश भट्ट हाथ धोकर उनके पीछे पड़े हुए हैं। वे उनके घर में घुसने और उन्हें वहां से निकलवाने की कोशिश कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर लवीना का ये वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो लवीना कहती हैं- हेलो मेरा नाम लवीना लोध है। ये वीडियो मैं मेरी और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बना रही। मेरी शादी महेश भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल से हुई थी। मैंने उनके खिलाफ डिवोर्स की शिकायत दाखिल करवाई है। लवीना आगे कहती हैं- मुझे पता चल गया था कि सुमित कलाकारों को ड्रग्स सप्लाई किया करता था. अमायरा और सपना पब्बी जैसों को करता था। उसके फोन में भी लड़कियों की अलग-अलग तस्वीरें होती थीं, जो वो दूसरे डायरेक्टर्स को दिखाता था। इसका मतलब वो लड़की भी सप्लाई करता था।
महेश भट्ट सब कुछ जानते हैं
अब यहां तक लवीना के आरोप सिर्फ सुमित की तरफ थे। लेकिन बाद में वे दावा करती हैं कि इस सब की जानकारी महेश भट्ट को भी थी। उन्होंने महेश भट्ट को बॉलीवुड का डॉन बताते हुए कहा है- अगर महेश भट्ट के हिसाब से कुछ नहीं होता तो वे उसकी जिंदगी बर्बाद कर देते हैं। कितने एक्टर्स, निर्देशक को वे काम से निकाल दिए हैं. कई जिंदगियां बर्बाद की हैं। वीडियो में लवीना ने ये भी बता रही हैं कि जब से केस फाइल किया है, महेश भट्ट उनके पीछे पड़ गए हैं। उनके मुताबिक महेश भट्ट उनके घर में घुसने की कोशिश करते हैं। वहीं उन्हें इस बात का भी गुस्सा है कि पुलिस की तरफ से भी एक्शन नहीं लिया जा रहा है। उनकी माने तो पुलिस एनसी पर कोई एक्शन नहीं ले रही है।
Recent Comments