मुंबई (NNI Live) :-बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों कई खुशखबरियां आ रही है। इस कोरोना काल में कई स्टार शादी के बंधन में बंधते हुए दिखाई दिए, तो कोई स्टार ने अपने मां बनने की गुड न्यूज देते हुए दिखाई दिए। अब बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली है। एक्ट्रेस काजल अग्रवाल जल्द ही शादी की खबर देने के बाद अब काजल ने अपने मंगेतर गौतम किचलू के साथ एक फोटो शेयर की।
फोटो में काजल और गौतम पारम्परिक परिधान पहने हुए हैं। गौतम ने इस मौक़े के लिए काले रंग का लम्बा कुर्ता और पजामी चुना तो काजल ने नीले रंग का कुर्ता और शरारा चुना। दोनों काफी ख़ुश दिख रहे हैं। काजल ने इन तस्वीरों के साथ दशहरा की शुभकामनाएं दीं।
बता दें काजल अग्रवाल 30 अक्टूबर को गौतम से मुंबई में शादी करेंगी। जिसमें परिवार और करीबी लोग ही शामिल होंगे। काजल ने इसकी सूचना सोशल मीडिया के ज़रिए दी थी। काजल ने बताया कि मौजूदा हालात के चलते शादी का समारोह निजी और छोटा रखा गया है।
Recent Comments