मुंबई (NNI Live) :- बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल कल शादी के बंधन में बंध गई है। काजल ने अपने बॉय फ्रैंड गौतम किचलू संग शादी कर ली है। कल दोनों मुंबई के ताज होटल में दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। कोरोनावायरस की वजय से शादी में कपल की फ्रैमिली, उनके फ्रैंड और कुछ ही रिश्तेदार ही शादी में शामिल हुए थे। अब दोनों की शादी की कई फोटो वायरल हो रही है। दुल्हन के जोड़े में काजल बेहद सुंदर लग रही हैं। उन्होंने शादी के लिए लाल रंग के लहंगे को चुना तो वहीं गौतम किचलू ने लाइट पिंक कलर की शेरवानी पहनी थी।
काजल ने शादी से पहले अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की थी। इस फोटो में काजल ने मेकअप किया हुआ था। फोटो शेयर करते हुए काजल ने लिखा था, तूफान से पहले की शांति।
काजल की शादी से पहले संगीत सेरेमनी हुई थी. इस संगीत समारोह में परिवार के करीबी लोग ही शामिल हुए थे. संगीत के बाद शादी का फंक्शन हुआ था। सोशल मीडिया में एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की मेहंदी सेरेमनी और हल्दी सेरेमनी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसे उनके फैंस ने काफी पंसद किया था और सभी ने दोनों को ढेरों शुभकामनाएं देते दिखाई दिए।
Recent Comments