मुंबई (NNI Live) :- बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव और पति RJ अनमोल दोनों पैरेंट्स बन गए हैं। अमृता ने एक बेटे को जन्म दिया है। खबरों के मानें तो अमृता और आरजे अनमोल रविवार की सुबह पैरेंट्स बन गए है और मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ है।
बता दें, अमृत राव ने 2016 में आरजे अनमोल के साथ शादी की थी। जिसके बाद से ही उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। उन्हें आखिरी बार 2019 में आई राजनीतिक फिल्म ठाकरे में देखा गया था।
इससे पहले अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय करने को लेकर अमृता ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया था। बीते दिनों पति आरजे अनमोल और प्रेग्नेंट अमृता राव की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अमृता ने एक वीडियो शेयर कर बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था।
Recent Comments