मुंबई (NNI Live) :- बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय रखती हैं। इस वजह से कई बार दोनों को मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। कुछ समय पहले ही दोनों के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के मामले में मुंबई पुलिस द्वारा FIR दर्ज की गई थी। अब इस मामले पर पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस ने दोनों बहनों को समन भेजा है।
बांद्रा पुलिस ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत और उसकी बहन रंगोली को यह नोटिस दिया है। इस बार 10 और 11 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। बांद्रा पुलिस थाने में कंगना के खिलाफ भड़काऊ बयान देने का मामला दर्ज किया गया था। इसके पहले दी गई नोटिस पर कंगना ने घर मे विवाह होने की बात कहकर आने में असमर्थता जताई थी। इसलिए बांद्रा पुलिस ने अब दूसरी नोटिस देकर 10 और 11 नवंबर को बुलाया है।
हाल ही में कंगना रनौत ने मिर्जापुर वेब सीरीज की भी आलोचना की। उन्होंने निकिता मामले को रेखांखित करते हुए कहा- ऐसा ही देखने को मिलता है जब आप अपराध का महिमामंडन करते हैं। जब अच्छे दिखने वाले लोग ऐसे नेगेटिव रोल प्ले करते हैं, हैरानी इस बात की है कि उन्हें कभी भी विलेन नहीं बल्कि एंटी हीरो के रूप में दिखाया जाता है। बॉलीवुड को शर्म आनी चाहिए जो भलाई से ज्यादा नुकसान कर रहा है।
Recent Comments