मुंबई (NNI Live) :- टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 7 की विनर रह चुकीं गौहर खान पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बनी रहती है। खबर थी की संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार को डेट कर रही है, जो गौहर खान से 8 साल छोटे हैं। जब भी दोनों से उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो दोनों में से किसी ने भी रिलेशनशिप पर कोई कॉमेंट नहीं किया था, बल्कि दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते थे।
अब एक्ट्रेस ने कन्फर्म करते हुए सोशल मीडिया पर एक स्पेशल फोटो शेयर की है। गौहर खान ने जैद दरबार संग अब फोटो पोस्ट कर कन्फर्म कर दिया है कि ये शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कैप्शन में गौहर खान ने अंगूठी बनाई है और लिखा है कि ‘मैंने हां कर दी है’। साथ में जैद दरबार भी खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भी जैद दरबार ने भी अपने सोशल मीडिया एंकाउट पर गौहर संग अपनी फोटो शेयर की है।
पिछले दिनों ही ऐसी खबरें आई थी कि गौहर खान ‘बिग बॉस 14’ से बाहर निकलते ही निकाह करने वाली हैं। पहले यह शादी नवंबर महीने में ही होने वाली थी। लेकिन गौहर के ‘बिग बॉस’ से लौटने का इंतजार हो रहा था। खबर है कि गौहर और जैद दरबार 24 दिसंबर को निकाह करने जा रहे हैं।
हाल ही ‘बिग बॉस 14’ के घर से वापस आने के बाद गौहर खान जैद दरबार के साथ गोवा छुट्टियां मनाने भी गई थीं। बताया जाता है कि दोनों वहां प्री-वेडिंग शूट के लिए गए थे। गौहर के बिग बॉस से लौटने के बाद जैद ने पोस्ट शेयर कर उनका स्वागत किया था।
कुछ दिनों पहले जैद दरबार के पिता और म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार ने दोनों के रिलेशन पर रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर जैद और गौहर शादी करना चाहते हैं तो मैं दोनों को आशीर्वाद क्यों नहीं दूंगा? दोनों बच्चे रिलेशनशिप में हैं। जैद 29 के हैं और उन्हें पता है कि क्या करना चाहिए। इस्माइल ने बताया था कि जैद ने गौहर खान संग रिलेशनशिप की बात अपनी स्टेप मॉम आयशा को फोन कर बताई थी। अगर जैद खुश हैं तो मैं भी खुश हूं।
Recent Comments