मुंबई (NNI Live) :- बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद भले ही इंडिया में नहीं रहती हो, लेकिन विदेश में भी रहकर यहां के रीति-रिवाजों को हमेशा फॉलो करती हैं। और कोई भी फेस्टिवल को अच्छे सेलिब्रेट करती हैं। जहां बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने अपने पतियों के लिए करवा चौथ का व्रत रखा तो वहीं सात समुंदर पार प्रियंका चोपड़ा भी पति निक जोनस के लिए व्रत रखते हुए दिखी। वहां रहकर भी वो करवा चौथ को पति निक जोनस संग सेलिब्रेट करती हुई दिखी।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने करवा चौथ की फोटो अपने सोशल मीडिया एंकाउट पर फेंस के साथ शेयर की है। लाल साड़ी में वो पूजा की थाली हाथों में लिए हुए नजर आ रही है। जिसमें प्रियंका ये अंदाज काफी खूबसूरत लग रहा है। साथ ही करवा चौथ के मौके पर उन्होंने पति के निक के साथ एक रोमांटिक फोटो भी शेयर की है
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी 1 दिसंबर 2018 को हुई थी. वहीं इसके बाद प्रियंका विदेश में शिफ्ट हो गईं. लेकिन हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड में कमबैक कर लिया है. प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में अमेजन के साथ दो साल की ‘मल्टीमिलियन-डॉलर फर्स्ट-लुक टेलीविजन डील’ पर साइन किए हैं। इस बात की जानकारी प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी। इसके साथ ही वो राजकुमार राव के साथ ‘द व्हाइट टाइगर’ में नजर आने वाली हैं।
Recent Comments