मुंबई (NNI Live) :- परफेक्ट कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फैंस के दिलों पर राज करते है। विराट और अनुष्का के चाहने वाले दोनों देखने के लिए हमेशा बेताब रहते है। आज विराट कोहली 32 साल के हो चुके है।
उन्होंने अपना जन्मदिन पत्नी अनुष्का शर्मा और टीम के बाकी सदस्यों के साथ बड़े ही शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया। खास बात तो ये है कि विराट कोहली ने अपने जन्मदिन पर तलवार से केक काटा। इतना ही नहीं, जन्मदिन के इस खास मौके पर टीम के सदस्यों ने उनके चेहरे और बालों पर चॉकलेट केक भी लगाया। विराट कोहली के बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसमें विराट कोहली पत्नी और टीम के बाकी सदस्यों के साथ एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं।
विराट कोहली के बर्थडे पर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा भी वहां मौजूद नजर आए। बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें कि विराट कोहली इन दिनों आईपीएल के कारण दुबई में मौजूद हैं। वहीं, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी उनका समर्थन करने के लिए दुबई में ही हैं। दोनों के घर जल्द ही नन्हा मेहमान भी आने वाला है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मी़डिया एंकाउट पर फोटो शेयर करते हुए दी। विराट और अनुष्का जनवरी, 2021 में माता-पिता बनेंगे।
Recent Comments