मुंबई (NNI Live) :- बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने कल यानि 5 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिबेट किया। उनके बर्थडे के मौके पर बॉलीवुड के कई लोगों ने उन्हें बर्थडे विश किया। लेकिन उनके लिए सबसे खास अगर कुछ रहा उनके बर्थडे पर तो वो था इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केएल राहुल। जिन्होंने उनके बर्थडे पर उनको अलग अंदाज में बर्थडे विश किया। उनका इस अंदाज में बर्थडे विश उनके फैंस फैंस के बीच काफी सुर्खियों में हैं।
राहुल ने एक फोटो अपने सोशल मीडीया एंकाउट पर शेयर की जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- हैप्पी बर्थडे मैड चाइल्ड। फोटो में अथिया राहुल के कंधे पर सिर रखे हुए नजर आ रहीं हैं।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की डेटिंग की खबरें कई दिनों से आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक-साथ कई फोटो मौजूद हैं। इसके अलावा उन्हें कई जगहों पर एक साथ देखा गया है। अभी तक दोनों में से किसी ने अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की है।
पिता का दिल छू लेने वाला पोस्ट
अथिया के जन्मदिन पर उनके पिता और एक्टर सुनील शेट्टी ने एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया है. साथ में बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
Recent Comments