नई दिल्ली (NNI Live) :- बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए तीनों चरण का मतदान खत्म हो चुका है। 10 नवंबर यानी मंगलवार को बिहार चुनाव के नतीजे आने हैं। बिहार की सियासत पर अब किसका राज होगा, जल्द ही इससे पर्दा उठने वाला है। हालांकि, एग्जिट पोल्स की माने तो अधिकांश एग्जिट पोल में तेजस्वी यादव की अगुवाई वाले महागठबंधन के बढ़त बनाने का अनुमान जताया गया है। महागठबंधन की चुनावी कमान संभालने वाले तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है। लालू प्रसाद के छोटे बेटे आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बिहार के युवा राजनेता का जन्मदिन पार्टी के नेता से लेकर परिवार के लोग तक मना रहे हैं।
एग्जिट पोल में महागठबंधन की सरकार बनती दिखने के बाद आरजेडी कार्यकर्ता और परिवार वाले इस मौके पर बेहद खास बनाना चाहते थे लेकिन खुद तेजस्वी ने इस बार अपना जन्मदिन सादगी से मनाने का निणर्य लिया है। उनके बड़े भाई तेज प्रताप ने ट्वीट कर तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने तेजस्वी को जन्मदिन पर टूटू लिखा साथ हैश टैग लगाया है सीएम तेजस्वी।
Happy Birthday tutu.. 😘🎉💕🤚🎁❤️🎂#HBD_CMTejashwi
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) November 9, 2020
उधर, सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी तेजस्वी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अखिलेश ने एक ट्वीट भी किया है। इस ट्वीट में उन्होंने तेजस्वी के जन्मदिवस को ऐतिहासिक बताया है।
श्री तेजस्वी यादव को ऐतिहासिक जन्मदिन की बधाई एवं अति-उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 9, 2020
राजनीति से पहले क्रिकेट से रिश्ता
हालांकि ये बात शायद हर कोई नहीं जानता होगा कि इस युवा नेता का राजनीति से पहले क्रिकेट से रिश्ता रहा है। इस फील्ड में वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए और उन्होंने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए पॉलिटिक्स में एंट्री ले ली।
Recent Comments