LIC Jeevan Shiromani Policy: जीवन शिरोमणि पॉलिसी एक नॉन-लिंक्ड प्लान है। इसमें 1 करोड़ रुपए के सम एश्योर्ड की गारंटी मिलती है।
LIC Jeevan Shiromani Policy: अगर आप सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं। तब भारतीय जीवन बीमा निगम की योजनाएं आपके लिए बेस्ट हैं। एलआईसी की कई स्कीम हैं। जिनमें निवेश कर पैसा कमाया जा सकता है। बीमा कंपनी की जीवन शिरोमणि पॉलिसी में इन्वेस्टमेंट करना फायदे का सौदा है। इसमें 1 करोड़ रुपए कमा सकते हैं। वह भी सिर्फ 4 प्रीमियम का भुगतान करके।
1 करोड़ की मिलने की गारंटी
एलआईसी की जीवन शिरोमणि पॉलिसी एक नॉन-लिंक्ड प्लान है। इसमें 1 करोड़ रुपए के सम एश्योर्ड की गारंटी मिलती है। भारतीय जीवन बीमा निगम अपने ग्राहकों के जीवन को सुरक्षित करने के लिए कई अच्छी पॉलिसियां लेकर आती हैं। इस पॉलिसी में न्यूनतम रिटर्न एक करोड़ है।
जीवन शिरोमणि पॉलिसी की पूरी योजना क्या है?
एलआईसी ने 19 दिसंबर 2017 को इस योजना की शुरुआत की थी। यह एक गैर-लिंक्ड, सीमित प्रीमियम भुगतान मनी बैक योजना है। यह पॉलिसी विशेष रूप सेहाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स के लिए बनाई गई है। इसमें गंभीर बीमारियों के लिए भी कवर मिलता है। वह तीन ऑप्शनल राइडर्स भी उपलब्ध हैं।
जीवन शिरोमणि पॉलिसी से करें वित्तीय सहायता प्राप्त
जीवन शिरोमणि योजना के पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर परिवार को वित्तीय सहायता दी जाती है। इस पॉलिसी में लाभार्थी के जीवित रहने की स्थिति में तय अवधि के दौरान भुगतान की सुविधा दी गई है। वहीं मैच्योरिटी पर एकमुश्त रकम दी जाती है।
जीवन शिरोमणि पॉलिसी की भुगतान प्रक्रिया
14 वर्ष की पॉलिसी -10वीं और 12वीं वर्ष बीमित राशि का 30-30%
16 साल -12वें और 14वें साल के लिए पॉलिसी सम एश्योर्ड का 35-35%
18 साल की पॉलिसी -14वां और 16वां साल बीमित राशि का 40-40%
20 साल की पॉलिसी -16वां और 18वां साल सम एश्योर्ड का 45-45%।
पॉलिसी पर कितना मिलेगा लोन
इस पॉलिसी की विशेषता यह है कि ग्राहक पॉलिसी के सरेंडर मूल्य के आधार पर लोन ले सकता है। लेकिन ऋण एलआईसी के नियम व शर्तों पर मिलता है। पॉलिसी ऋण तय की जाने वाली ब्याज दर पर उपलब्ध होगा।
पॉलिसी के नियम और शर्तें
न्यूनतम सम एश्योर्ड: रु 1 करोड़
अधिकतम बीमा राशि: कोई सीमा नहीं
पॉलिसी अवधि: 14, 16, 18 और 20 वर्ष
किस समय तक प्रीमियम का भुगतान किया जाना है: 4 वर्ष
Recent Comments