• होम
  • हमसे जुड़े
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करे
NNI Live
  • कोरोनावायरस
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • धर्म ज्योतिष
  • लेख
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • कोरोनावायरस
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • धर्म ज्योतिष
  • लेख
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
No Result
View All Result
NNI Live
No Result
View All Result

जानिए पहला सावन सोमवार का राशिफल

Shivam Dixit by Shivam Dixit
July 6, 2020
in राशिफल
0
जानिए आज सोमवार 28/0//2020 का राशिफल, समझे कैसा रहेगा आज का दिन

सोमवार का राशिफल

युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942

सूर्योदय 05.34, सूर्यास्त 07.06, ऋतु – वर्षा

श्रावण कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, सोमवार, 06 जुलाई 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आशानुरूप कार्य सफलता नहीं मिलने से मन व्यग्र रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। कारोबार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक दिन व्यतीत होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। निवेश और नया कार्य शुरू करने से बचें।

वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन कठिन मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा, जिससे शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखना होगा। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में सुधार आएगा। व्यापार के संबंध में बाहर जाना हो सकता है।

मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा और अपेक्षानुरूप कार्यसफलता नहीं मिलने से आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना रहेगी। नकारात्मक विचारों से बचें और नये कार्यों की शुरुआत न करें, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। क्रोध की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और खान-पान का ध्यान रखें।

कर्क राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय-धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहेगी और कार्यों की सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परिवार में कलह हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों की स्थिति आपके अनुकूल रहने से व्यापार में धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा।

कन्या राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय-धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के भी योग रहेंगे। साहित्य-कला के प्रति रुचि बढ़ेगी। परोपकार और सामाजिक कार्यों में भाग लेने से समाज में सम्मान मिलेगा। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा और परिजनों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। यात्रा पर जाने का आयोजन हो सकता है।

तुला राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। यात्रा को टालें।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार विस्तार और नये कार्य शुरू करने का विचार कर सकते हैं। नई योजनाएं बनाकर उन अमल करना लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा और सहयोगियों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। मित्रों-परिजनों के साथ पिकनिक-पर्यटन का आयोजन हो सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। गृह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति बनने से कारोबार में धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। व्यावसायिक गतिविधियां सफल होंगी। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना रहेगी। हालांकि, काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। परिवार के साथ आनंदपूर्व समय बीतेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। कार्यों में अपेक्षानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित हो सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में गुजरेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

कुम्भ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और कोर्ट-कचहरी के कार्यों से बचें, अन्यथा बड़ा नुकसान होने की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ घूमने-फिरने का समय निकाल सकेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सेहत अच्छी रहेगी। धर्म-कर्म के साथ परोपकार के कार्य कर सकते हैं।

मीन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेंगे, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। कारोबार मध्यम रहेगा और अपेक्षानुरूप सफलता नहीं मिलेगी। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। ईश्वर भक्ति से मन को शांति मिलेगी। धन खर्च अधिक होगा। स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहेगा, इसलिए अपने व्यवहार का ध्यान रखें।

Previous Post

पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने दी गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

Next Post

लद्दाख की बर्फीली पहाड़ियों पर ‘जमने’ को तैयार भारतीय सेना

Next Post
लद्दाख की बर्फीली पहाड़ियों पर ‘जमने’ को तैयार भारतीय सेना

लद्दाख की बर्फीली पहाड़ियों पर 'जमने' को तैयार भारतीय सेना

No Result
View All Result

Recent Posts

  • डबरा में इमरती अपने समधी सुरेश से 1994 वोट से हुईं पीछे, आगरा में अभी भी कांटे की टक्कर
  • मुख्तार अंसारी को पुलिस रिमांड दिए जाने की विवेचक की अर्जी खारिज
  • तीन राउंड की काउंटिंग के बाद कमलनाथ ने छोड़ा कांग्रेस कार्यालय, चार घंटे तक दिग्विजय और तन्खा के साथ चैंबर में थे मौजूद
  • शिवराज ने अध्यक्ष वीडी शर्मा को खिलाई मिठाई तो, ग्वालियर में प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कही यह बात
  • PM मोदी ने वाराणसी को दिया 614 करोड़ रुपये का दिवाली गिफ्ट

Recent Comments

    NNI Live

    © 2020 Nni Live - News .

    Navigate Site

    • होम
    • हमसे जुड़े
    • हमारे बारे में
    • संपर्क करे

    Follow Us

    No Result
    View All Result
    • Sample Page
    • संपर्क करे
    • हमसे जुड़े
    • हमारे बारे में
    • होम

    © 2020 Nni Live - News .